Bathinda Military Station- पंजाब के बठिंडा आर्मी कैंप में फायरिंग, 4 जवान शहीद
भारत
RP Raghuvanshi
12 Apr 2023 04:22 PM
Firing On Bathinda Military Station - पंजाब के बठिंडा स्थित मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की खबर सामने आई है। फायरिंग के बाद बठिंडा के कैंटोनमेंट एरिया को सेना द्वारा सील कर दिया गया है। छावनी के अंदर किसी को घुसने की इजाजत नहीं दी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बठिंडा मिलिट्री स्टेशन (Bathinda Military Station) के अंदर आज सुबह करीब 4:35 पर फायरिंग हुई जिसमें 4 जवानों की मौत की खबर सामने आई है। घटना की जानकारी सेना के दक्षिणी पश्चिमी कमांड के तरफ से दी गई है।
फायरिंग की घटना के बाद स्टेशन क्विक रिएक्शन टीम सक्रिय हो गई है। पूरे इलाके को घेरकर सील कर दिया गया है, और सर्च ऑपरेशन जारी हो गया है।
Bathinda Military Station Firing Update-
संदिग्ध व्यक्ति को लिया गया हिरासत में -
बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में हुई फायरिंग को आतंकी घटना से नहीं जोड़ा जा रहा है। पंजाब पुलिस के एक बड़े अधिकारी के मुताबिक किया कोई आतंकी घटना नहीं है। दरअसल कुछ दिन पहले एक इंसास राइफल गायब होने की घटना हुई थी ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फायरिंग उसी राइफल से की गई है। फिलहाल एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है।