FRUAD CASE: धनशोधन मामले में ईडी ने सुकेश को किया गिरफ्तार
FRUAD CASE
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 04:24 AM
FRUAD CASE : नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर को रेलिगेयर के पूर्व प्रमोटर मलविंदर सिंह की पत्नी को ठगने से जुड़े धनशोधन के एक नए मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
FRUAD CASE
दिल्ली की एक अदालत ने धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत उसे नौ दिन के लिए निदेशालय की हिरासत में भेज दिया है।
चंद्रशेखर पर लगाए गए नए आरोप उस 3.5 करोड़ रुपए से संबंधित हैं, जो मलविंदर सिंह की पत्नी जपना ने दिए थे। उससे कहा गया था कि इस धन का इस्तेमाल उसके पति को जमानत दिलाने के लिए किया जाएगा।
मलविंदर सिंह वर्तमान में रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड में धन की कथित हेराफेरी से जुड़े एक मामले में जेल में है। निदेशालय ने चंद्रशेखर को पहले मलविंदर सिंह के भाई शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से कथित ठगी को लेकर एक पीएमएलए मामले में गिरफ्तार किया था।
GUJRAT HIGH COURT: सोनिया ने ली गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की शपथ