Ghaziabad: सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल ने स्थापना दिवस मनाया
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 06:58 AM
Ghaziabad: गाजियाबादः सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल की सीनियर सेकेंड्री शाखा का 23 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हवन का आयोजन हुआ जिसमें स्कूल के शिक्षकों व स्टॉफ ने भाग लिया। स्कूल के शिक्षकों व स्टॉफ ने विश्व शांति व मानव कल्याण की कामना से मंत्रोचारण के साथ हवन में आहुति दी। स्कूल के चेयरमैन सुभाष जैन ने बताया कि स्कूल की शुरूआत 23 वर्ष पहले मात्र 17 विद्यार्थियों के साथ हुई थी। वहीं आज स्कूल में लगभग 3000 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ माला कपूर, वाइस प्रिंसिपल डॉ मंगला वैद, डेवलपमेंट डायरेक्टर नमन जैन, बबीता जैन, मोनिका जैन, प्रणव जैन आदि ने भी हवन में आहुति दी