Good Friday : पीएम मोदी ने गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह को याद किया
PM Modi remembered Jesus Christ on Good Friday
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 07:23 PM
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर ईसा मसीह को याद किया। उन्होंने कहा कि दर्द और पीड़ा का सामना करने के बावजूद सेवा और करुणा के अपने आदर्शों से वह कभी विचलित नहीं हुए।
गुड फ्राइडे पर, हम प्रभु मसीह के बलिदान की भावना को याद करते हैं : मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि आज गुड फ्राइडे पर, हम प्रभु मसीह के बलिदान की भावना को याद करते हैं। उन्होंने दर्द और पीड़ा का सामना किया, लेकिन सेवा और करुणा के अपने आदर्शों से कभी वह विचलित नहीं हुए। प्रभु मसीह के विचार लोगों को प्रेरित करते रहें।
गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के लोगों के लिए पवित्र दिन है। इसी दिन ईसा मसीह को सलीब पर चढ़ाया गया था। इस दिन को होली फ्राइडे, ग्रेट फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे और इस्टर फ्राइडे भी कहा जाता है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।