Hapur Me Hadsa : हापुड़ में हाहाकार, बोरवेल में गिरा मासूम
Outcry in Hapur, innocent fell in borewell
भारत
RP Raghuvanshi
10 Jan 2023 09:07 PM
हापुड़ (उप्र)। शहर के कोटला सादात मोहल्ले में मंगलवार की दोपहर उस समय हाहाकार मच गया, जब खुले बोरवेल में एक चार साल का मासूम समा गया। सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने नन्हीं जान का बचाने की मुहिम शुरू कर दी।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि हापुड़ थाना क्षेत्र के कोटला सादात मोहल्ले में मोहसिन नामक व्यक्ति का चार साल का बेटा माविया दोपहर करीब 12 बजे खेलते-खेलते एक खुले बोरवेल में गिर गया। इसका पता लगने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया।
रूपम ने बताया कि बोरवेल में बच्चे को ऑक्सीजन दी जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बच्चे को जल्द ही सुरक्षित निकाल लिया जायेगा।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।