
Hindi Kahani - एक औरत को शादी के कई साल बाद ख्याल आया कि अगर वो अपने पति को छोड़ के चली जाए तो वो कैसा महसूस करेगा।
ये विचार आते ही उसने एक कागज लिया और उसपर लिखा, ”अब मैं तुम्हारे साथ और नहीं रह सकती, मैं उब गई हूं तुम्हारे साथ से, मैं घर छोड़ के जा रही हूं हमेशा के लिए।”
उस पत्र को उसने टेबल पर रखा और जब पति के आने का टाइम हुआ तो उसकी प्रतिक्रिया देखने के लिए बेड के नीचे छुप गई।
पति आया और उसने टेबल पर रखा पत्र पढ़ा। कुछ देर की चुप्पी के बाद उसने पत्र के नीचे कुछ लिखा।
फिर वो खुशी की सिटी बजाने लगा, गीत गाने लगा, डांस करने लगा और कपडे बदलने लगा, इसी दौरान उसने अपने फोन से किसी को फोन लगाया और कहा ” ।
आज मैं एकदम मुक्त हो गया, शायद मेरी मुर्ख पत्नी को समझ आ गया कि वो मेरे लायक ही नहीं थी।
आज वो घर से हमेशा के लिए चली गई, अब मैं आजाद हूं तुमसे मिलने के लिए, मैं आ रहा हूं कपडे बदल कर तुम्हारे पास, तुम तैयार होकर मेरे घर के सामने वाले पार्क में आ जाओ अभी” ।
कपड़े बदल कर पति बाहर निकल गया, आंसू भरी आँखों से पत्नी बेड के नीचे से निकली और कांपते हाथों से पत्र के नीचे लिखी लाइन पढ़ी जिसमें लिखा था….।
बेड के नीचे से पैर दिख रहे है बावली, पार्क के पास वाली दुकान से सिगरेट लेकर आ रहा हं तब तक चाय बना ले।
————————————— यदि आपको भी कहानी, कविता, गीत व गजल लिखने का शौक है तो उठाइए कलम और अपने नाम व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भेज दीजिए। चेतना मंच की इस ईमेल आईडी पर- chetnamanch.pr@gmail.com हम आपकी रचना को सहर्ष प्रकाशित करेंगे।