Hindi Kavita –
बच्चे दिल के सच्चे,
सबको प्यारे लगते।
हंसते मुस्कुराते बच्चे,
अपनी ही दुनिया में खोए रहते।
दौड़ भाग उछल कूद करते बच्चे,
सबको प्यारे लगते बच्चे।
तोतली बोली बोल कर,
सबको अपना बना लेते बच्चे।
ना किसी से बैर रखते बच्चे,
सबके साथ घुलमिल जाते।
अपनी बात मनवानी हो तो रो देते,
बच्चे सबको प्यारे लगते।
मासूम सी प्यारी शरारते करते बच्चे,
बच्चे दिल के सच्चे।
—————————————
यदि आपको भी कहानी, कविता, गीत व गजल लिखने का शौक है तो उठाइए कलम और अपने नाम व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भेज दीजिए। चेतना मंच की इस ईमेल आईडी पर- chetnamanch.pr@gmail.com
हम आपकी रचना को सहर्ष प्रकाशित करेंगे।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।