Hindi Kavita –
मिलने की वो मुझसे पल भर भी नहीं मिलता,
दिल उससे मिला जिससे मुकद्दर नहीं मिलता।
आखिर का वैहसातो का सलीखा सा हो गया
चलते रहे तो रास्ता अपना सा हो गया।
थे आईनो में हम तो कोई देखता न था
आईना क्या हुए की तमाशा सा हो गया।
आईने में चेहरा नुमायी का देखना यहाँ
आँख जब उठायी तो पर्दा सा हो गया।
गुजरा था कब इधर से उम्मीदों का ये हुजूम,
इतने दिए जले की अँधेरा सा हो गया।
यूँ ही दिल दही को दिन भी हुआ रात भी हुई,
गुजरी कहा थी उम्र गुजरा सा हो गया।
हर शाम एक मलालत सी आदत हो गई,
मिलने की इंतजार भी मिलना सा हो गया।
आखिर का वैहसातो का सलीखा सा हो गया,
चलते रहे तो रास्ता अपना सा हो गया।
—————————————
यदि आपको भी कहानी, कविता, गीत व गजल लिखने का शौक है तो उठाइए कलम और अपने नाम व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भेज दीजिए। चेतना मंच की इस ईमेल आईडी पर- chetnamanch.pr@gmail.com
हम आपकी रचना को सहर्ष प्रकाशित करेंगे।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।