ठठरी-गंदोह रोड पर भांगरू गांव के पास हुआ हादसा
भद्रवाह के पुलिस अधीक्षक विनोद शर्मा ने बताया कि बस ठठरी-गंदोह रोड पर भांगरू गांव में बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में आ गई। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के दौरान तीन यात्रियों को बस से निकालकर गंदोह के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कहारा के आमिर सुहैल और चंगा-भालेस्सा के मुदस्सर अली को मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल में दाखिल युवक की हालत स्थिर
पुलिस अधीक्षक विनोद शर्मा के मुताबिक, कुंतवाड़ा गांव के शाहिद हुसैन का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#jammuandkashmir #dodabusaccident #landslide