खुफिया जानकारी के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरा
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले में संगम इलाके के अंदन में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया।
अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं। उसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।पुलिस ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की गतिविधियों पर प्रभावी लगाम लगाने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं। इसी का परिणाम है कि उनकी किसी भी गतिविधि की तत्काल सूचना मिल जाती है और आतंकियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया जाता है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।