जम्मू। भारतीय सेना की उत्तरी कमान जम्मू-कश्मीर में आहार में मोटे अनाज के फायदों के बाबत जागरूकता बढ़ाने की पहल के तहत ‘मोटा अनाज महोत्सव’ (स्टेशन मिलेट फेस्टिवल) आयोजित करने पर विचार कर रही है। सेना के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को उधमपुर में उत्तरी कमान मुख्यालय में एक कार्यशाला के आयोजन के साथ कमान द्वारा शुरू किए गए जागरूकता अभियान के समापन के बाद जल्द ही भविष्य में महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ‘मिशन मिलेट्स’ पर जागरूकता कार्यशाला जम्मू विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित की गई थी।
उत्तरी कमान स्कूल स्तर पर निबंध, प्रश्नोत्तरी और खाना पकाने की प्रतियोगिता को शामिल करने के लिए ‘मिशन मिलेट्स’ अभियान के तहत कई अन्य कार्यक्रमों की भी योजना बना रहा है। प्रवक्ता ने कहा कि मोटा अनाज न केवल एक पौष्टिक अनाज है, बल्कि भारत की समृद्ध कृषि विरासत की याद भी दिलाता है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।