Kanjhawala Case : कंझावला मामले में 7वें आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
Kanjhawala Case
दिल्ली
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:00 AM
Kanjhawala Case : नयी दिल्ली। कंझावला मामले में शुक्रवार शाम को सातवें आरोपी ने दिल्ली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
Kanjhawala Case
वहीं, पुलिस ने अन्य आरोपी आशुतोष को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आशुतोष पर आरोपियों को बचाने का संदेह है।
गौरतलब है कि रविवार तड़के अंजलि सिंह (20) की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी थी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावला तक लगभग 12 किलोमीटर घसीटती हुई ले गई। घटना में युवती की मौत हो गई थी।
अंजलि की मौत के मामले में आरोपी पांच लोगों ने आशुतोष से कार कथित तौर पर ली थी। पहले गिरफ्तार किए गए लोगों में दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन और मनोज मित्तल शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, मामले में आरोपी अंकुश खन्ना ने शुक्रवार शाम को सुल्तानपुरी थाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। अंकुश अन्य आरोपी अमित का भाई है।
सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने पाया था कि आशुतोष और अंकुश कथित तौर पर आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहे थे।