
बच्चों का पास्ता खाने का शौक कोई नहीं रोक सकता। लेकिन अक्सर इसे बनाने में समय ज्यादा लगता है। अगर आप भी चाहते हैं कि यह डिश जल्दी तैयार हो जाए, तो कुकर का इस्तेमाल करें। केवल 10 मिनट में पास्ता या मैकरोनी बनकर तैयार हो जाएगी। आइए जानते हैं इसका आसान और स्वादिष्ट तरीका। Pasta In Cooker
1 बड़ा प्याज
3-4 लहसुन की कली
2 टमाटर
पसंदी की सब्जियां (शिमला मिर्च, गाजर, कॉर्न आदि)
पास्ता या मैक्रोनी
नमक, काली मिर्च, कुटी मिर्च
पास्ता मसाला या हल्दी-पाउडर, धनिया पाउडर, ऑरिगेनो
तेल, पानी, चीज़ (सर्विंग के लिए)
स्टेप 1:
प्याज को काट लें और लहसुन बारीक काटें। कुकर में तेल गर्म करें, उसमें लहसुन डालें और हल्का भूनें। फिर प्याज डालें और थोड़ा सा भूनें। टमाटर काटकर उसमें मिलाएं और ऊपर से नमक, काली मिर्च और कुटी मिर्च डालें।
स्टेप 2:
कुकर का ढक्कन हल्का बंद करके टमाटर को गलने दें। अब अपनी पसंद की सब्जियां डालें। मसालों के लिए पास्ता मसाला या हल्दी, धनिया पाउडर और ऑरिगेनो डाल सकते हैं।
स्टेप 3:
पास्ता या मैक्रोनी को पानी से धोकर अतिरिक्त पानी निकाल लें। कुकर में पास्ता डालें, ऊपर से 1 चम्मच तेल और थोड़ा नमक डालें। सब कुछ अच्छे से मिला लें।
स्टेप 4:
पानी डालने का खास ध्यान रखें – 100 ग्राम पास्ता के लिए लगभग 3/4 कप पानी पर्याप्त है। कुकर को हाई फ्लेम पर रखकर एक सीटी आने तक पकाएं।
स्टेप 5:
एक पीस निकालकर चेक करें। अगर पास्ता पूरी तरह से नहीं पका है, तो थोड़ी देर और पकाएं। अंत में ऊपर से चीज और अपनी पसंद की सीजनिंग डालकर गर्मागर्म सर्व करें। बस, आपका बच्चों का पसंदीदा पास्ता तैयार है। मिनटों में बन जाने वाली यह रेसिपी न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि बनाने में भी बेहद आसान है। Pasta In Cooker