Noida:पुलिस बल एवं अद्र्घसैनिक बल के साथ निकाला फ्लैग मार्च
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 09:17 PM
Noida:नोएडा । विधानसभा निर्वाचन-2022 (Assembly Election-2022) को सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बीएसएफ की कम्पनी के साथ फ्लैग मार्च निकाला।
विधानसभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारी अपने अपने जोन क्षेत्र में पुलिस बल व केंद्रीय अर्धसैनिक बल बीएसएफ के जवानों के साथ संबंधित जोन के क्रिटिकल व वल्नेरेबल एरिया व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन किया गया व पीए सिस्टम के माध्यम से लोगों को शांतिपूर्वक निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने व शरारती तत्वों के बारे में जानकारी देने के लिए जागरूक किया गया।डीसीपी नोएडा, डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा व डीसीपी ग्रेटर नोएडा के नेतृत्व में चलाए जा रहे फ्लैग मार्च के दौरान उपद्रवी या ऐसे अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति जो चुनाव के दौरान उपद्रव कर सकते हैं उन्हें रेड कार्ड नोटिस भी जारी किये जा रहे हैं।
विधानसभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत कमिश्ररेट के वरिष्ठ अधिकारीगणों द्वारा पुलिस बल व केंद्रीय अर्धसैनिक बल बीएसएफ के जवानों के साथ अपने-अपने जोन क्षेत्र के अंतर्गत क्रिटिकल व वल्नेरेबल एरिया व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन किया गया, जिसके अंतर्गत डीसीपी नोएडा राजेश एस , डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा हरिश्चंद्र व डीसीपी ग्रेटर नोएडा अमित कुमार के नेतृत्व में अर्द्ध सैनिक बलों के साथ थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में छीजारसी व बहलोलपुर एवं थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के अन्तर्गत सादलापुर, वैदपुरा, सैनी, सुनपुरा, खैरपुर गुर्जर, खेड़ा चौगानपुर, तुस्याना, कुलेसरा, हल्दोनी, कुलेसरा व थाना सेक्टर126 क्षेत्र के अन्तर्गत शाहपुर, सुल्तानपुर, असगरपुर, बख्तावरपुर व रायपुर में फ्लैग मार्च निकाला गया व तथा पीए सिस्टम के माध्यम से लोगों को शांतिपूर्वक अधिक से अधिक संख्या में निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने व ऐसे व्यक्ति जो चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी कर सकते है उनकी जानकारी देने के लिए भी कहा गया।
केंद्रीय अर्धसैनिक बल बीएसएफ के जवानों को आसपास के हिस्ट्रीशीटर व सक्रिय अपराधियों के बारे में भी जानकारी दी गई व उनके साथ हिस्ट्रीशीटर के घरों पर भी दबिश दी गई।
अद्र्घ सैनिक बल के ठहरने वाली जगह का किया निरीक्षण
नोएडा । ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लव कुमार द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत जनपद में आए अर्धसैनिक बल के जवानों के ठहरने की व्यवस्थाओं का जीडी गोएनका पब्लिक स्कूल, सेक्टर-50 में जाकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लव कुमार द्वारा थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के अंतर्गत जीडी गोएनका पब्लिक स्कूल, सेक्टर-50 में जाकर अर्धसैनिक बल के जवानों के ठहरने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उनके द्वारा वहां पर रसोई घर, पीने के पानी, बिजली, साफ-सफाई व अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्थाओं को चेक किया गया व वहां ठहरे अर्धसैनिक बल के जवानों से भी जानकारी ली गई। उनके द्वारा स्कूल प्रशासन के लोगों को अर्धसैनिक बल के जवानों के कमरों के आसपास व बाहर परिसर में और अधिक लाइट लगाने के लिए निर्देशित किया गया।