Noida News : भाजपा ने आठ सफल वर्ष पूरे किए: मनोज गुप्ता
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:38 AM
Noida : नोएडा । नरेंद्र मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर भाजपा शहरी विकास मोर्चा नोएडा महानगर के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के नोएडा महानगर के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता को बधाई दी। इस मौके पर मनोज गुप्ता ने कहा कि आठ वर्षों में मोदी सरकार के द्वारा जो भी कार्य जनहित के लिए किए गए हैं। शहरी विकास मोर्चा के अध्यक्ष डॉ प्रसेनजीत मित्रा ने अपने सभी साथियों का धन्यवाद दिया साथ ही सरकार के सफल कार्यों को जनजन तक पहुँचाने का सभी पदाधिकारियों के साथ प्रण लिया।
इस मौके पर जिला सह कोषाध्यक्ष सत्यनारायण महावर, अरुण शर्मा, मनोज भारद्वाज, नेत्रपाल अवाना, संतोष खंडूड़ी, दीपक आवाना, मनीष चौहान, अमित नागपाल, विकास शर्मा, प्रवेश चौहान, ब्रजेश नारायण शुक्ला, निखिल पंडित, विनोद मिश्रा, प्रदीप भारद्वाज, परमिंदर राघव, मुन्तजिऱ अली, राहुल मुखिया, मुन्ना अंसारी, मेहर सिंह राणा वह अन्य भाजपा देवतुल्य कार्यकर्ता साथ रहे।