Noida News : साइबर ठगों ने आईटी कर्मी से तीन लाख ठगे
Cyber thugs cheated three lakhs from IT worker
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 05:51 AM
Noida News : नोएडा। निवेश के बदले बेहतर रिटर्न का झांसा देकर साइबर ठग ने एक आईटी कर्मचारी से 3 लाख 13 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगी का शिकार हुए पीड़ित ने थाना सेक्टर-126 में अज्ञात ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सोशल मीडिया फिर बनी ठगी का जरिया
सेक्टर-126 में रहने वाले धोटा वेंकटेश्वर राव ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह एक आईटी कंपनी में कार्यरत हैं। गत दिनों सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी एक व्यक्ति से बातचीत हुई। उक्त व्यक्ति ने उन्हें निवेश पर बेहतर रिटर्न का लालच देकर अपने टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ लिया। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने उनसे कई बार में 3,13,000 रुपये ट्रांसफर करा लिए।
Noida News
पुलिस ले रही साइबर सेल की मदद
पैसे देने के बाद जब उन्हें रिटर्न नहीं मिला तो उन्होंने उक्त व्यक्ति से संपर्क किया, जिस पर उसने और पैसों की डिमांड की। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने उसे ग्रुप से बाहर कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। इस मामले में साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।