Noida News: नोएडा प्राधिकरण ने कांवड़ यात्रा के लिए जारी किए निर्देश
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:16 AM
Noida: नोएडा । नोएडा प्राधिकरण ने कावड़ यात्रा के लिए कई निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देश में कहा गया है कि कांवडिय़ों के लिए जगह-जगह समिति व्यवस्था और रूट की सफाई प्राधिकरण के जन स्वास्थ विभाग द्वारा की जाए। वहीं कांवडिय़ों के ठहरने की व्यवस्था भी प्राधिकरण अपने स्तर पर करेगा। नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने कांवड़ यात्रा के अलावा सभी धार्मिक आयोजनों में व्यवस्था उचित रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन में किसी प्रकार की कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मालूम हो कि कांवड़ यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष निर्देश जारी किए है। उन्हीं निर्देशों को अमलीजामा पहनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने निर्देश जारी किए हैं।