
18-30 वर्ष आयु वर्ग में एकता को पहला पुरस्कार, सौम्या को द्वितीय तथा प्रीति को तृतीय पुरस्कार दिया गया। 31-40 आयु वर्ग में शाह गुप्ता को प्रथम, बबीता कुमारी को द्वितीय तथा गुनीता को तृतीय पुरस्कार, 41-50 वर्ष आयु वर्ग में रेखा रावत को प्रथम, अंबिका शर्मा को द्वितीय तथा अपर्णा देव को तृतीय पुरस्कार, 51-60 आयु वर्ग में मीनू मित्तल को प्रथम, रिया को द्वितीय तथा अंजुम कपूर को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। 61-70 वर्ष आयु वर्ग में सुधा गुप्ता को प्रथम पुरस्कार, सुनीता पचौरिया को द्वितीय तथा जोसोफेन को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। 41-50 आयु वर्ग में पिंकी को स्पेशल कैटेगरी का पुरस्कार दिया गया। सीईओ रितु माहेश्वरी ने विजित प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार तथा प्रमाण-पत्र वितरित किये।
विभिन्न प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार में 15 हजार, द्वितीय पुरस्कार 11 हजार तथा तृतीय पुरस्कार 5100 रूपये की नकद धनराशि तथा प्रमाण पत्र दिये गए। इसके पूर्व श्रेष्ठ कार्य करने के लिए कई महिला सिक्योरिटी गार्ड तथा महिला सफाई कर्मचारियों को सीईओ रितु माहेश्वरी तथा एसीईओ प्रवीण मिश्र ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में एसीईओ प्रवीण मिश्रा, ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह, ओएसडी डा. अविनाश त्रिपाठी, डीजीएम व स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी एससी मिश्रा, स्वास्थ्य विभाग के खंड-1 के वरिष्ठ प्रबंधक विजय रावल, खंड-।। के वरिष्ठ प्रबंधक आर के शर्मा, सहायक परियोजना अभियंता गौरव बंसल, एपी वर्मा, एनईए अध्यक्ष चौ. कुशल पाल, महामंत्री कपिल शर्मा समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन करूणेश शर्मा ने किया।