Noida : नोएडा । पाक माह रमजान के मौके पर नौएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कांग्रेस पार्टी हेल्प डेस्क के माध्यम से सेक्टर- 8, 9 की झुग्गी बस्तियों में जरूरत मंद लोगों को राशन किट वितरण किया। जिसमें मुख्य भूमिका कांग्रेस पार्टी के नेता अशरफ खान द्वारा निभाई गयी। इस अवसर पर रामकुमार तंवर ने कहा की आज देश में जैसा माहोल है ऐसे में हमें आपसी भाई चारे का सन्देश देने की ज़रूरत है। हम सब धर्मों को साथ लेकर चलना चाहिए ओर सब धर्मों के त्योहारों का सम्मान करना चाहिए। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित राम कुमार तंवर अध्यक्ष नौएडा कांग्रेस, उपाध्यक्ष नौएडा कांग्रेस रिजवान चौधरी, अनवर मलिक, आसिफ मंसूरी, धर्मेंद्र चौधरी एवं राशन किट पाने वालों में विधवा महिलाएं गुडिय़ा, आसमीन, शायरा, सीमा खातून, खुशबू, रवीना, अख्तरी बेगम,अफसाना खातून, चांदनी, साजो खातून, सहाना खातून, रजिया खातून, रोशन, मुसर्रत, रोजों खातून, जाहिदा, जैनब, बालकिशन को वितरित किया गया।