Noida News : धर्म परिवर्तन को लेकर विहिप व बजरंग दल ने किया हंगामा
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:58 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:58 AM
Noida: नोएडा । सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के सेक्टर-12 में एक ईसाई संस्था पर धर्म परिवर्तन कराए जाने को लेकर काफी हंगामा रहा। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए। वहीं सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी के अलावा विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए।
बताया जाता है कि सेक्टर-12 के एच ब्लॉक मार्केट के सामने बी-38 में एक ईसाई परिवार का मकान है। यहां हर शनिवार तथा रविवार को प्रेयर होती है। वहीं सैकड़ों की संख्या में बच्चों व उनके अभिभावक जमा होते हैं। आरोप है कि यहां एक ईसाई संस्था द्वारा झुग्गी-झोपड़ी के गरीब बच्चों को धर्म परिवर्तिन कराया जाता है। आज जब सुबह काफी संख्या में यहां बच्चे मौजूद थे। विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री उमानंदन कौशिक ने एसीपी रजनीश वर्मा को इस बावत तहरीर देकर शिकायत की है।
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान प्रथमदृष्टïया धर्मपरिवर्तन का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। वहां पर गरीब बच्चों को पढ़ाने की जानकारी मिली है। मामले की जानकारी नगरमजिस्ट्रेट को दे दी गई है।