Noida: नोएडा । केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी चिरंजीत सिंह (Chiranjit Singh, Joint Secretary, Union Ministry of Rural Development) ने सरस मेले में सर्वाधिक बिक्री वाले स्वयं सहायता समूहों को अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरस मेले का आयोजन देश भर के अन्य राज्यों में भी होता है। मगर नोएडा हाट में आयोजित यह मेला लॉकडाउन के बाद सबसे अधिक कामयाब रहा। वहीं मेले की कामयाबी एवं सकुशल संपन्न होने पर नोएडा हाट की ओर से देश भर के सभी महिला समूह एवं नोएडा वासियों का आभार व्यक्त किया गया ।इस अवसर पर यहां केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय तथा राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान के अधिकारी उपस्थित रहे।
नोएडा केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा नोएडा के सेक्टर-33ए नोएडा हाट में आयोजित सरस आजीविका मेला 2022 का रविवार को 17वें दिन बंपर सेल के साथ समापन हो गया। निरंतर 17 दिनों तक चले सरस मेले में जहां विभिन्न राज्यों के स्वयं सहायता समूह नोएडा वासियों के व्यवहार से संतुष्ट रहे वही नोएडा वासियों को भी देश के विभिन्न राज्यों के उत्पाद नोएडा वासियों को खासे पसंद आए।
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के सरस मेले का आयोजन नोएडा में दूसरी बार हुआ। इससे पूर्व पहला आयोजन 2021 में हुआ था। इस बार का आयोजन पूर्व के आयोजन की तुलना में अधिक सफल रहा है।