इसके बाद वे करीब 10:30 बजे त्रिप्रयार श्रीराम मंदिर गए और दर्शन किए। आज दोपहर 12 बजे वे कोच्चि में कोचीन शिपयार्ड से जुड़े 4000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे।
PM मोदी मंगलवार 16 जनवरी की शाम केरल पहुंचे थे। शाम को 1.3 किमी के रोड शो के बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।
केरल जाने से पहले वे आंध्र-प्रदेश के लेपाक्षी गए थे। जहां उन्होंने 486 साल पुराने वीरभद्र मंदिर में पूजा की। मंदिर में राम भजन किया और रंगनाथ रामायण पर आधारित कठपुतलियों की रामकथा भी देखी।