
Politics: नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर पूरे देश में डर और नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। कहा कि बीजेपी नफरत फैला रही है, जबकि उनकी पार्टी काँग्रेस के लोग मोहब्बत फैला रहे हैं। दिल्ली में प्रवेश करने के मौके पर उन्होने कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा में अमीर गरीब, किसान, मजदूर, हर धर्म और भाषा के लोग सम्मिलित हैं और सब एक हैं ।
भारत जोड़ो यात्रा में आपको विभिन्नता में एकता का दर्शन होगा। इस यात्रा में सभी के प्रति इज्जत, मान सम्मान नजर आएगा। उन्होंने कहा, "यह यात्रा, ही नहीं बल्कि महंगाई, बेरोजगारी, डर और नफरत के खिलाफ सबकी स्म्मलित आवाज है।" राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर यह निशाना साधा और आरोप लगाया कि , "उनकी नीति डर फैलाने की है। ये चाहते हैं कि किसान युवा और सभी लोगों के दिल में डर पैदा हो । क्योंकि डर को ही ये लोग नफरत में बदल देते हैं।"
भारत जोड़ो यात्रा हिंदुस्तान जोड़ रही है । हम एक हिंदुस्तानी को दूसरे हिंदुस्तानी से गले मिलवा डर भागा रहे हैं तथा हम सब एक हैं का नारा बुलंद कर रहे हैं।"
राहुल गांधी ने कहा कि करीब तीन हजार किलोमीटर पदयात्रा करने के बाद भी हमें थकान नहीं है। क्योंकि आपने मुझे जो अपनी शक्ति दी। हम उसी आपके प्यार और शक्ति का उपयोग करके चलते हैं।" आप ही मेरा चेहरा देख कर बताएं क्या मैं थका हूँ ।