Stock Market: शेयर बाजार की हुई कमज़ोर शुरआत, सेंसेक्स में 93 अंक की हुई गिरावट
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 09:11 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार की शुरुआत (Stock Market) आज काफी कमज़ोर हो चुकी है। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला सेंसेक्स 93 अंकों का नुकसान करने के बाद 58747 के स्तर पर पहुंचकर खुल गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी की शुरुआत को लेकर लाल निशान पर पहुंच गई है। हालांकि, चंद मिनट के बाद देखा जाए तो सेंसेक्स 61 अंकों की बढ़त करने के साथ 58902 केस्तर पर पहुंच चुका है।
इसके बावजूद शेयर बाजार (Stock Market) को लेकर देखा जाए तो उतार-चढ़ाव होना शुरू हो गया है । कभी सेंसेक्स-निफ्टी लाल पहुंच चुकी है तो कभी हरे। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 2 अंक नीचे 17528 के स्तर पर कारोबार जारी था। निफ्टी टॉप गेनर में देखा जाए तो इन्फोसिस, ओएनजीसी, बजाज फिनसर्व, एसबीआई लाइफ और एचडीएफसी लाइफ जैसे स्टॉक्स मौजूद थे। अगर लूजर में देखा जाए तो अल्ट्राटेक सीमेंट, एशिएन पेंट्स, सिप्ला, आयशर मोटर्स और टाइटन शामिल था।
ग्लोबल मार्केट का ऐसा रहा हाल
दूसरी तरफ ग्लोबल मार्केट में देखा जाए तो कमजोर संकेत मिलना शुरू हो गया है। शुक्रवार को डाउ जोंस (Dow Jones) 140 अंक गिरने के बाद 30,822 अंक पर पहुंच गया। नैस्डैक (Nasdaq) 104 अंक टूटकर 11,448 के स्तर पर बन गया था। शेयर मार्केट की नजर बुधवार को फेड पॉलिसी पर टिकना शुरू हो गई है।
SGX निफ्टी 17580 के पास सपाट हो चुका है। डाओ फ्यूचर्स करीब 50 अंक ऊपर पहुंच गया है। फॉरन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स (FPIs) ने सितंबर में देखा जाए तो12 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा भारतीय शेयर बाजार में लगाकर कारोबार जारी है।