कांग्रेस के उपाध्यक्ष तथा विपक्ष के नेता राहुल गांधी को अपने ही देश भारत में जान का खतरा है। भारत में विपक्षी दलों के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी ने खुद यह जानकारी भारत की जनता तथा भारत की एक अदालत को बाकायदा पत्र लिखकर दी है। राहुल गांधी ने दावा किया है कि उन्हें दो बार सार्वजनिक तौर पर धमकी मिल चुकी है। India News In Hindi
सावरकर पर दिए गए बयान के मामले में दी खतरे की जानकारी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पुणे की एक अदालत को पत्र लिखकर अपनी जान को खतरे की जानकारी दी है। दरअसल राहुल गांधी के विरूद्ध पुणे की अदालत में मानहानि का एक मामला लंबित है। मानहानि का यह मामला सावरकर के ऊपर दिए गए बयान से जुड़ा हुआ है। सावरकर के मामले वाले केस में अदालत में उपस्थित ना होने का कारण बताते हुए राहुल गाँधी ने लिखा है कि उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। अपने पत्र में राहुल गाँधी ने राष्ट्रपति पिता महात्मा गाँधी की हत्या का भी जिक्र किया गया है। पत्र में राहुल गाँधी ने महात्मा गांधी की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि इतिहास को खुद को दोहराने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
अपने आवेदन में राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा कि हाल ही में उन्होंने जिन राजनीतिक मुद्दों को उठाया है और पहले सावरकर पर जो टिप्पणियां की थीं, उनकी वजह से उनकी सुरक्षा को खतरा बढ़ गया है। इस केस के शिकायतकर्ता, नाथूराम गोडसे के सीधे वंशज हैं। शिकायतकर्ता के परिवार का हिंसा और असंवैधानिक गतिविधियों से जुड़ा दस्तावेज़ी इतिहास मौजूद है। राहुल गांधी ने लिखा है कि यह स्पष्ट, तार्किक और ठोस आशंका है कि मुझे नुकसान पहुंचाया जा सकता है, झूठे मामलों में फंसाया जा सकता है या अन्य तरीकों से निशाना बनाया जा सकता है। शिकायतकर्ता के परिवार का हिंसा से जुड़ा इतिहास है. इतिहास को खुद को दोहराने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।
राहुल गाँधी ने अदालत को लिखे पत्र को सार्वजनिक भी कर दिया है। पत्र में लिखा गया है कि 'वोट चोरी' के आरोपों ने उनके राजनीतिक विरोधियों को भडक़ा दिया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की तरफ से उन्हें दो सार्वजनिक धमकियां मिल चुकी हैं. इसमें केंद्रीय मंत्री रवीनीत सिंह बिट्टू ने उन्हें 'देश का नंबर वन आतंकवादी' कहा. वहीं बीजेपी नेता तरविंदर सिंह मारवाह ने भी धमकी दी। राहुल गांधी ने अदालत से आग्रह किया कि उनकी सुरक्षा के लिए इन खतरों को गंभीरता से लिया जाए, क्योंकि उनकी जान को खतरा वास्तविक और गंभीर है। राहुल गाँधी को जान के खतरे की यह खबर तेजी के साथ वायरल हो रही है। India News In Hindi