कॉमेडियन Raju Srivastava के निधन से पूरे देश में शोक की लहर, कल दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 04:33 PM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 04:33 PM
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) ने आज दिल्ली के एम्स अस्पताल में अपनी आखिरी सांसें ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत देश के बड़े राजनेताओं और फिल्म जगत के बड़ी हस्तियों ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताया है।
गौरतलब है कॉमेडी राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava)को 10 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट पड़ने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पिछले 42 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। इन 42 दिनों में राजू श्रीवास्तव की सेहत में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। और आखिरकार आज जिंदगी और मौत के बीच की जंग हार कर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
अभी जो ताजा अपडेट सामने आई है उसके मुताबिक इनकी पत्नी, बेटा और बेटी दिल्ली के एम्स अस्पताल पहुंच चुके हैं। कल दिल्ली में ही राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बुधवार की सुबह कम हो गया था ब्लड प्रेशर -
राजू श्रीवास्तव के साले ने बताया है कि बुधवार की सुबह राजू श्रीवास्तव का ब्लड प्रेशर अचानक से कम हो गया था जिसके बाद उन्हें सीपीआर दिया गया था। सीपीआर देने पर पहले तो उन्होंने रिस्पांस किया, लेकिन बाद में उनकी सांसें थम गई। बताया जा रहा है कि इनकी हालत में सुधार हो रहा था। इन्हें 2 से 3 दिन बाद वेंटिलेटर से हटाया जाना था और इसके साथ ही दवाइयों की डोज कम कर दी गई थी। परंतु बुधवार की सुबह अचानक ब्लड प्रेशर कम हो जाने की वजह से इनकी हालत सीरियस होने लगी, और आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया।
दिल्ली में किया जाएगा राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार -
जाने माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले हैं। इनके निधन के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि अंतिम संस्कार के लिए इन्हें कानपुर ले जाया जाएगा। परंतु अब खबर सामने आ रही है कि इनका अंतिम संस्कार दिल्ली में ही संपन्न होगा।