RITES LIMITED JOBS: इंजीनियर्स के लिए राइटस लिमिटेड में निकली वैकेंसी, आज ही करें आवेदन
RITES LIMITED JOBS
भारत
RP Raghuvanshi
26 Nov 2025 10:20 AM
RITES LIMITED JOBS : भारत सरकार की प्रसिद्ध कंपनी राइटस लिमिटेड में इंजीनियर बनने का सुनहरा मौका आ गया है। राइटस लिमिटेड ने दो दर्जन से अधिक पदों के लिए वैकेंसी घोषित कर दी हैं। यदि आप इंजीनियर हैं और देश की सरकारी प्रतिष्ठित कंपनी राइटस में नौकरी करना चाहते हैं तो राइटस लिमिटेड में तुरंत आवेदन कर सकते हैं।
RITES LIMITED JOBS
इन पदों के लिए निकली राइटस लिमिटेड में वैकेंसी
आपको बता दें कि राइटस लिमिटेड में डिजाइन इंजीनियर-सिविल] सेक्शन इंजीनियर सिविल, कार्यकारी-लेखा, अनुभाग अभियंता /सिविल परियोजना स्थल के लिए, सेक्शन इंजीनियर/सिविल-ब्रिज, ड्राइंग एवं डिजाइन विशेषज्ञ/एस एवं टी, अनुभाग अभियंता / एस एवं टी-सिग्नलिंग, ड्राइंग एवं डिजाइन विशेषज्ञ /इलेक्ट्रिकल, सहायक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञ, सहायक पर्यावरण विशेषज्ञ, क्यूएस एवं बिलिंग इंजीनियर, सहायक आर एंड आर सामाजिक विशेषज्ञ, सेक्शन इंजीनियर-सिविल / डिजाइन, सेक्शन इंजीनियर-परमानेंट वे, सेक्शन इंजीनियर-ड्राइंग और डिजाइन (इलेक्ट्रिकल)।
कैसे करें आवेदन
राइटस लिमिटेड में निकली हुई वैकेंसी के लिए आवेदन कैसे करें? इन पदों के लिए योग्यता क्या है? कितनी उम्र तक के आवेदक आवेदन कर सकते हैं। इस पूरी जानकारी के लिए आप राइटस लिमिटेड की वेबसाइट www.rites.com पर तुरंत विजिट कर सकते हैं।