बारिश के कारण प्रभावित हुईं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
बारिश के कारण हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं। दोहा और दुबई से आने वाली उड़ानों सहित लगभग 10 उड़ानें बेंगलुरु की ओर मोड़ दी गईं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से शहर और इसके आसपास के जिलों में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को बारिश से राहत मिली।
सोमवार को भी बारिश का अनुमान
बारिश के कारण अधिकारियों ने वेल्लोर और रानीपेट के अलावा चेन्नई तथा पड़ोसी जिलों चेंगलपेट, कांचीपुरम तथा तिरुवल्लूर के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को शहर और इसके उपनगरों में और अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।