Telangana : बीआरएस के बैठक परिसर में आग से एक की मौत, तीन झुलसे
One dead, three injured in fire at BRS meeting complex
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:28 AM
हैदराबाद। तेलंगाना के खम्मम जिले के एक गांव में बुधवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के बैठक परिसर में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में कम से कम तीन लोग झुलस गए।
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति की मौत हो गई है और तीन अन्य लोग झुलस गए हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि बैठक स्थल के पास पटाखा फटने से एक झोपड़ी में आग लग गई, जिसके बाद झोपड़ी में रखा एक गैस सिलेंडर फट गया। इसी से यह हादसा हुआ।
बताया जाता है कि शुरू में यह बताया गया कि परिसर में रखे किसी समाना में आग लगी, उसने तेजी से अपना दायरा बढ़ाया और पूरे परिसर को अपने लपेटे में ले लिया। बाद में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सबसे पहले आग वहां रखे पटाखे में लगी। आतिशबाजी से चिंगारी निकलकर पास की झोपड़ी पर जा गिरी, उससे झोपड़ी में आग लग गई। आग ने तब विकराल रूप धारण कर लिया, जब झोपड़ी में रखे रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।