Guru Ghantaal : गुरू वह होता है जो ज्ञान देता है। अंधेरे से रोशनी की तरफ यानि कि अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाने वाले को गुरू कहते हैं। गुरू अथवा शिक्षक के विषय में सभी जानते हैं किन्तु समाज में गुरू घंटाल भी पाए जाते हैं। गुरू घंटाल को जानना तथा समझना बहुत जरूरी है। हर युग में गुरूजनों के साथ गुरू घंटाल भी मौजूद रहते हैं। भारत ही नहीं दुनिया भर में अनेक गुरू घंटाल हुए हैं। गुरू घंटाल किसी भी व्यक्ति, परिवार, समाज तथा देश के लिए बहुत ही खतरनाक होते हैं।
भारत में मौजूद थे तथा मौजूद हैं अनेक गुरू घंटाल
जब हम गुरू घंटाल की बात करते हैं तो समझ लेना चाहिए कि भारत में हर समय गुरू घंटाल मौजूद थे तथा अभी भी गुरू घंटाल मौजूद हैं। भारत में पूर्व में सत्ता की मलाई खाने वाले गुरू घंटाल धीरेन्द्र ब्रह्मचारी से लेकर वर्तमान में मौजूद गुरू घंटाल की एक बड़ी श्रंखला है। आशाराम बापू, राम-रहीम तथा टाट वाले बाबा समेत अनेक गुरू घंटाल इस कड़ी में गिनाए जा सकते हैं। हाल ही में भारत में एक बहुत बड़े गुरू घंटाल के कारनामे सामने आ रहे हें। इस गुरूघंटाल के कारनामे जानकर आप अच्छी तरह से समझ जाएंगे कि कितने खतरनाक होते हैं गुरू घंटाल।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने पकड़ा है सबसे बड़े गुरू घंटाल को
हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बहुत बड़े गुरू घंटाल को पकड़ा है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इस गुरू घंटाल का पूरा नाम जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा है। छांगुर बाबा इस्लामिक धर्म गुरू की आड में बहुत बड़ा गुरू घंटाल बन बैठा है। छांगुर बाबा के कारनामे सुनकर भारत की तमाम जांच एजेंसियां दंग रह गई हैं। छांगुर बाबा नाम के इस गुरू घंटाल के कारनामों की जांच उत्तर प्रदेश पुलिस की ATS तथा भारत सरकार की ED समेत अनेक एजेंसी मिलकर कर रही हैं।
उत्तर प्रदेश एटीएस और ईडी की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, गुरू घंटाल छांगुर बाबा की सच्चाई परत-दर-परत बेनकाब होती जा रही है. धर्मांतरण के एक संगठित रैकेट से शुरू हुआ खुलासा अब ISI कनेक्शन और राष्ट्रविरोधी साजिश तक पहुंच चुका है। गुरू घंटाल छांगुर बाबा सिर्फ धर्म बदलवाने का खेल नहीं खेल रहा था, बल्कि हिंदुस्तान में सांप्रदायिकता का जहर घोलकर देश को तोडऩे की साजिश भी रच रहा था।
ताजा जानकारी के मुताबिक गुरू घंटाल छांगुर बाबा ने धर्मांतरण के नाम पर जो नेटवर्क खड़ा किया था। उसी का इस्तेमाल करके वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से सीधा संपर्क साधने की कोशिश कर रहा था। सूत्रों से पता चला है कि नेपाल की राजधानी काठमांडू में पाकिस्तानी दूतावास में ISI एजेंटों की एक गोपनीय बैठक हुई थी। इस बैठक में गुरू घंटाल छांगुर के नेपाल कनेक्शन के जरिए संपर्क की कोशिश की गई।
एक हजार से ज्यादा युवकों का ब्रेन वॉश करके गुरू घंटाल रच रहा था बड़ी साजिश
गुरू घंटाल छांगुर बाबा की योजना थी कि आर्थिक रूप से कमजोर हिंदू परिवारों की महिलाओं को फंसाकर उनका धर्मांतरण कराया जाए। फिर इनका निकाह नेपाल में ISI के एजेंटों और स्लीपर सेल से करवा दिया जाए. ये महिलाएं बाद में जासूसी के नेटवर्क का हिस्सा बन सकें, इसके लिए बाकायदा कोडवर्ड सिस्टम भी विकसित किया गया था। गुरू घंटाल छांगुर बाबा का जाल महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, बिहार और पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ था।
इस पूरे नेटवर्क को वो विदेशी फंडिंग के जरिए मजबूत करता रहा. एटीएस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उसने लव जिहाद के लिए मुस्लिम युवकों की फौज तैयार की थी. बीते तीन वर्षों में 1000 से ज्यादा मुस्लिमों को इस काम के लिए कैश पेमेंट दी गई. नेपाल सीमा से सटे सात जिलों को टारगेट किया गया। बाबा का नेटवर्क लड़कियों को फंसाता, ब्रेनवॉश करता और फिर उनका धर्मांतरण कर निकाह करवा देता था. इसके लिए विदेशों से भारी मात्रा में फंड आता था।
धर्मांतरण के लिए कोडवर्ड में बातें किया करता गुरू घंटाल का गिरोह
एटीएस की जांच में गुरू घंटाल छांगुर बाबा द्वारा इस्तेमाल किए गए कोडवर्ड भी सामने आए हैं। जैसे कि लड़कियों को 'प्रोजेक्ट' कहा जाता था. ब्रेनवॉश की प्रक्रिया को 'काजल करना' कहा जाता था। किसी लडक़ी को बाबा से मिलाने को 'दीदार कराना' कहा जाता था। इसी तरह धर्मांतरण को 'मिट्टी पलटना' कहा जाता था। इन कोड्स के जरिए बाबा और उसका गैंग आपस में बात करता था ताकि किसी को भनक न लगे। ED और ATS की पड़ताल में यह बात भी सामने आई है कि बाबा के पास विदेशों से करोड़ों की फंडिंग आई।
जांच में अब तक 18 बैंक खातों की जानकारी मिली है। इनमें कुल 68 करोड़ रुपए जमा हुए. केवल तीन महीनों में ही 3 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। गुरू घंटाल छांगुर बाबा की सबसे बड़ी राजदार नीतू वोहरा उर्फ नसरीन थी, जो खुद भी धर्म परिवर्तन कर इस साजिश का हिस्सा बनी. उसके खाते में अकेले चार महीनों में 14 करोड़ रुपए आए। उन्हें तुरंत निकाल भी लिया गया. वहीं, उसके पति नवीन वोहरा के खातों में भी 18 करोड़ रुपए की एंट्री मिली है। बाबा ने अपने नेटवर्क को कानूनी रूप देने के लिए चार अलग-अलग संस्था बना रखी थीं।
छांगुर बाबा की तरह सक्रिय हैं अनेक गुरू घंटाल
सबसे चर्चित गुरू घंटाल छांगुर बाबा के कारनामे हमने आपको संक्षिप्त में बता दिए हैं। गुरू घंटाल छांगुर बाबा की तरह से ही धर्म तथा धार्मिक गुरू का चोला पहने हुए अनेक गुरू घंटाल आपके आसपास मौजूद हो सकते हें। इस बात की समझ रखना बहुत ही जरूरी है कि वास्तव में कौन असली गुरू है तथा वास्तव में कौन गुरू घंटाल हैं। छुपे हुए गुरू घंटाल की सूचना पुलिस को देने से समाज में मौजूद समाज के दुश्मन गुरू घंटालों से देश तथा समाज को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी बनती है। Guru Ghantaal