Job Update- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 361 विभिन्न नॉन-टीचिंग पदों पर निकली भर्तियां
University of Allahabad (PC-Facebook)
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
01 Dec 2025 03:41 PM
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी (University of Allahabad) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती के लिए आवेदन संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया है। यूनिवर्सिटी द्वारा कुल 361 पदों पर भर्ती संबंधित आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी किए गए पदों पर आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी।
जारी किए गए पदों संबंधित विवरण-
एनिमल अटेंडेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, हिंदी टाइपिस्ट, लैबोरेट्री असिस्टेंट, ड्राइवर
शैक्षिक योग्यताएं-
जारी किए गए पदों पर आवेदन हेतु शैक्षिक योग्यता अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है। (10 वीं/12 वीं/ स्नातक/ PGDCA इत्यादि)
आयु सीमा- जारी किए गए पदों पर आवेदन हेतु उम्मीदवार की आयु 30 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को सरकारी मापदंड के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन संबंधित महत्वपूर्ण तिथि-
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि - 24/9/2021
आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तिथि - 23/10/2021
आवेदन संबंधित जानकारी-
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी (University of Allahabad) द्वारा आमंत्रित किए गए आवेदन संबंधित संपूर्ण जानकारी एवं आवेदन हेतु उम्मीदवार इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट www.allduniv.ac.in पर विजिट करें।