UP IPS Transfer : यूपी में 8 आईपीएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
8 IPS officers transferred in UP, see full list
भारत
चेतना मंच
12 Mar 2023 02:59 PM
लखनऊ। यूपी की योगी सरकार ने एक बार फिर आठ आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। जिन अफसरों के तबादले किए गए हैं उनमें लखनऊ के ज्वाइंट कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर पीयूष मोर्डिया भी शामिल हैं। इन्हें अब एडीजी लखनऊ जोन की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि इससे पहले बीते 4 मार्च को तीन आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया था।
आईजी रेंज मेरठ में तैनात प्रवीण कुमार को आईजी रेंज अयोध्या, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में ज्वाइंट सीपी पीयूष मोर्डिया ADG जोन लखनऊ, आईजी रेंज अलीगढ़ से दीपक कुमार को आईजी रेंज आगरा, आईजी आगरा रेंज नचिकेता झा को आईजी मेरठ, DIG एसएसआईटी, मुख्यालय लखनऊ के पद पर तैनात अमित वर्मा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त, आईजी रेंज देवीपाटन मंडल में तैनात उपेंद्र अग्रवाल को जॉइंट सीपी कानून व्यवस्था लखनऊ में तैनाती दी गई है।
प्रवीण कुमार 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें 17 जनवरी, 2020 को मेरठ रेंज के आईजी नियुक्त किए गया था। वहीं लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में करीब दो साल से ज्यादा समय तक ज्वाइंट सीपी कानून व्यवस्था के पद पर तैनात रहे पीयूष मोर्डिया को अब एडीजी जोन लखनऊ में तैनाती दी गई है। आईपीएस दीपक कुमार लंबे समय से फील्ड में बड़ी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। आईजी रेंज अलीगढ़ से पहले चित्रकूट धाम रेंज डीआईजी के पद पर तैनात रहे। इसके अलावा अयोध्या के एसएसपी/डीआईजी के पद पर भी तैनात रह चुके हैं।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।