फोनरवा ने CM को लिखा पत्र, कहा रद्द हो हाउसिंग प्लॉटों की स्कीम
UP News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 02:34 AM
Noida News : "फोनरवा (फेडरेशन ऑफ नोएडा आरडब्ल्यूए) ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नोएडा प्राधिकरण द्वारा अभी हाल ही में नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में लाई गई हाउसिंग प्लॉटों की स्कीम को तत्काल रद्द करने की मांग की है।
फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया कि नीलामी के द्वारा आवंटन के कारण इन प्लॉट्स की कीमत अधिक हो जाती है और इसका लाभ बिल्डर्स,धनी लोग,तथा प्रॉपर्टीस से संबंधित व्यवसाय करने वालों को ही मिलता है। कीमत अधिक होने के कारण मध्यम वर्ग के लोग इसको खरीदने का सपना भी नही देखते हैं।
रद्द हो हाउसिंग प्लॉटों की स्कीम
Noida News
मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि इस तरह की स्कीम में सबसे बड़ी समस्या यह भी है कि जो आवेदनकर्ता प्लॉट की पूरी रकम एक साथ देगा उसको प्लॉट आवंटन में प्राथमिकता दी जाती हे।Noida News
महासचिव के के जैन ने बताया कि पिछले कई सालों से नोएडा प्राधिकरण द्वारा श्रमिक वर्ग के लिए प्लाटों का निर्माण नहीं किया जा रहा है। पुराने फ्लेट्स कि कीमत बहुत अधिक है। ग्रुप हाउसिंग के नए प्रोजेक्ट भी आए हैं इनमें सभी प्रोजेक्ट में तीन,चार और पांच बीएचके फ्लैट हैं। नोएडा इंडस्ट्रियल टाउन है यहां पर दूसरे छोटे तथा अन्य शहरों से श्रमिक तथा कम और मध्यम वर्ग के लोग रोजगार के लिए यहां आते हैं। फ्लेटों की कीमत अधिक होने के कारण इन लोगों का अपना आशियाना बनाने की उम्मीद कमजोर हो रही है।