नोएडा में चालान शून्य करने की घड़ी, वाहन मालिकों को प्रार्थना पत्र जमा करने की आखिरी कॉल
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Sep 2025 11:00 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Sep 2025 11:00 AM
नोएडा में चालान माफी के बाद भी करीब 80% वाहन चालकों ने चालानों को निरस्त कराने के लिए परिवहन विभाग में प्रार्थना पत्र जमा नहीं कराया है जिससे विभाग पर दबाव बढ़ गया है। 2017 से 2021 के बीच कुल 26,669 लंबित चालानों को हटाने के लिए प्रशासन प्रयासरत है, लेकिन वाहन चालकों की ओर से प्रार्थना पत्र न मिलने के कारण काम में बाधा आ रही है। एआरटीओ प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि वे एक महीने के अंदर चालानों का निस्तारण पूरा कर लेंगे। Noida News
चालान माफी के बावजूद वाहन चालक क्यों पीछे?
हालांकि शासन ने 2017 से 2021 तक के डिजिटल चालानों को शून्य करने के आदेश दिए हैं लेकिन अब तक केवल 20% चालान ही पोर्टल से हटाए गए हैं। कुल 33,854 चालान किए गए थे जिनमें से 7,225 वाहन मालिकों ने प्रार्थना पत्र देकर अपने चालान निरस्त कराए जबकि बाकी 26,669 चालान अभी भी लंबित हैं। इन चालानों का निराकरण आरटीए, एसटीए और न्यायालय में लंबित था। अब परिवहन आयुक्त के आदेश के तहत इन सभी चालानों को एक माह के अंदर पोर्टल से हटाकर शून्य करना अनिवार्य है।
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि चालान हटाने के लिए वाहन मालिकों का प्रार्थना पत्र अनिवार्य है। इसके अलावा कोई दूसरा तरीका फिलहाल उपलब्ध नहीं है। कई वाहन चालकों के संपर्क नंबर बदल चुके हैं जिससे उनसे संपर्क करना भी कठिन हो रहा है। इसलिए, वाहन मालिकों से अपील की जा रही है कि वे जल्द से जल्द प्रार्थना पत्र देकर अपने चालान हटवाएं। नोएडा के एआरटीओ डॉ. सियाराम वर्मा ने बताया कि एक महीने के भीतर सभी चालान निस्तारित कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वाहन मालिक यदि समय पर प्रार्थना पत्र देंगे तो बिना किसी देरी के चालान पोर्टल से हटा दिए जाएंगे। प्रशासन ने वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है ताकि लंबित मामलों का समाधान जल्द हो सके। Noida News