
Noida News (चेतना मंच)। बिना लाइसेंस के ग्राहकों को शराब पिला रहे एक रेस्टोरेंट में आबकारी विभाग व पुलिस टीम ने छापा मारा। आबकारी विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट संचालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर मौके से बीयर और शराब की बोतलें बरामद की हैं।
थाना सेक्टर-113 प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बीती रात्रि आबकारी निरीक्षक रवि जायसवाल व पुलिस टीम को सूचना मिली कि सेक्टर- 115 सोरखा स्थित हैप्पी ऑवर रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस के ग्राहकों को शराब परोसी जा रही है। सूचना के आधार पर आबकारी विभाग व पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से रेस्टोरेंट पर छापा मारा तो वहां बैठे लोग शराब पीते हुए मिले।
रेस्टोरेंट के संचालक अश्वनी मिश्रा पुत्र दीनानाथ मिश्रा व रंजीत कुमार पुत्र रामानंद सिंह से जब शराब पिलाने का लाइसेंस मांगा गया तो उन्होंने कबूल किया कि वह अवैध रूप से ग्राहकों को शराब परोस रहे थे। मौके से दोनों को गिरफ्तार कर बीयर की आठ तथा वाइट एंड ब्लू ब्रांड की 6 बोतल शराब जब्त की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।