Noida News : प्राधिकरण अफसरों ने किया नया बांस का दौरा
नोएडा
RP Raghuvanshi
15 Sep 2021 02:09 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
15 Sep 2021 02:09 PM
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने सेक्टर-15 नया वांस गांव का दौरा किया। नोएडा आपके द्वार अभियान के तहत अधिकारियों ने वहां की समस्याओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष पांच प्रमुख समस्याएं रखी। अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इन समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। इस दौरान प्राधिकरण के महाप्रबंधक सिविल ने जानकारी दी कि नया बांस में अब तक 50 लाख रूपये लागत के दो सिविल के कार्य करा दिए गए हैं।
वहीं 136 लाख रुपए में पंचायत घर का पुनर्निर्माण कराया गया है। इसके अलावा पंचायत घरों में आंतरिक विद्युत वायरिंग, क्रीड़ा स्थल में पार्क लाइट पोल तथा पंचायत घर के पुनर्निर्माण एवं वाह्यï विकास के चार कार्य प्रगति पर है। वहीं 29 लाख 83 हजार रुपए के दो कार्य ऑपरेशन कायाकल्प के तहत किए गए हैं जिसमें प्राइमरी तथा जूनियर स्कूलों का जीर्णोद्धार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि नया बास गांव में 53 एलईडी लाइट लगाई गई है।
इस दौरान सिविल के महाप्रबंधक जल के उप महाप्रबंधक जन स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक समेत विभिन्न विभागों के कई अधिकारी मौजूद थे।