
Noida News: सेक्टर-6 स्थित एनईए सभागार में भावांजलि सप्तम पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर दो दर्जन से अधिक कवियों की रचनाओं यथा काव्य संग्रहों का विमोचन किया गया।
उ. प्र. कृषि अनुसंधान परिषद के चेयरमैन (राज्यमंत्री) कैप्टन विकास गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि पुस्तकों का विमोचन किया तथा कवियों समेत विभिन्न विधाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए कई लोगों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया। अपरान्ह बाद बतौर मुख्य अतिथि जेवर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने भी कवियों को सम्मानित किया तथा पुस्तकों का विमोचन किया।
कार्यक्रम में आयोजक निर्मेश त्यागी, डा. शैदा आराई व नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी कुमार संजय, डा. निर्देष प्रेमी, एस.के. सूद, पूजा, जान्हवी सिंह, डा. निजामुुददीन हकी मुहीम, डा. सुनील शर्मा, डा. रामुकमार झा, मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, सुनीता जैन, सुनीता खरे, सरिता सिंह, सुरभि श्रीवास्तव, मनीेष जैन असद, सरिता साहिल, सरोज माहेश्वरी, डा. ऐश्वर्या सिन्हा, चित्रांश, संजीव भटनागर समेत सैकड़ों कवि, कवियत्री व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।, कार्यक्रम का संचालन रोहित मिश्रा ने किया।