
Noida News (चेतना मंच)। तकरीबन साढ़े तीन वर्षों बाद अब फिर नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा में 100 सिटी बसें चलाने की तैयारी चल रही है। सभी बसें वातानुकूलित तथा इलेक्ट्रिक चार्जिंग वाली होंगी। ये बसें सेक्टर-82 सिटी बस टर्मिनल तथा सेक्टर-90 से चलेंगी। सेक्टर-90 में NMRC का डिपो बनाया जाएगा। दोनों ही स्थानों पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग की भी व्यवस्था रहेगी।
आपको बता दें कि पहले नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) ने नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा में 50 सिटी बसें चलाई थीं। लेकिन लगातार घाटा होने के कारण बस के संचालकों को मार्च 2020 में बंद कर दिया गया था। अब फिर प्राधिकरण ने 100 बसें चलाने की घोषणा की है।
हाल ही में हुई नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में सीईओ डा. लोकेश एम ने घोषणा की थी कि प्रधानमंत्री ई बस योजना के तहत यहां बसों कार संचालन किया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण ने शासन को पत्र लिखा। इसके बाद एक बैठक हुई। बैठक डिमांड के अनुसार पहले फेज में 100 ई बसों पर सहमति बनी। साथ ही तय किया गया कि इन बसों का संचालन परिवहन निगम करेगा। इसके लिए बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था नोएडा प्राधिकरण करेगा।
Noida News : यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में चार चांद लगाएंगे कृषि विभाग के स्टॉल
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अभी तक कोई सिटी बस सेवा का संचालन नहीं किया जा रहा है। मार्च 2020 तक नोएडा-ग्रेनो के बीच नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) की तरफ से 50 एसी बसें चलाई जा रही थीं, जो अब बंद हो चुकी हैं। बताया गया कि कंपनी को लगातार घाटा होने के चलते उससे कांट्रेक्ट को खत्म किया गया।
इन बसों के रूट को दोबारा से फाइनल किया जाएगा। इस बाद ये देखा जाएगा कि सबसे ज्यादा मुसाफिर किस रूट पर है। साथ ही लास्ट माइल कनेक्टिविटी को देखा जाएगा। सभी ट्रांसपोर्ट सिस्टम एक दूसरे से जुड़े हो इस पर ध्यान दिया जाएगा। ताकि लोग आसानी से इन ट्रांसपोर्ट के जरिए आवाजाही कर सके। Noida News