
Noida News / ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना जेवर क्षेत्र के दयोराय गांव में चार युवकों ने बाइक सवार दो भाइयों की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
ग्राम मोहबलीपुर निवासी चंद्रपाल सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह 17 जून की शाम को अपनी दुकान से पेप्सी लेकर अपने भाई कृष्ण कुमार के साथ दयोरार गांव जा रहा था। गांव के चौराहे पर उसे बृजेश पुत्र हरपाल, अभिराज पुत्र शिव नीत, दीपांशु पुत्र अवधेश, धर्मेश पुत्र सुधीर ने उसकी बाइक रुकवा ली और गाली गलौज करने लगे।
इस बात का विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडे से उसके भाई कृष्ण कुमार व उसके साथ जमकर मारपीट की। दोनों को लहूलुहान करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
थाना रबूपुरा में एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। ग्राम नंगला भाटोना निवासी अमरपाल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गत 12 जून की रात्रि उसके मोबाइल फोन पर नीमका गांव निवासी सुनील कुमार ने फोन किया।
सुनील कुमार ने उससे फोन पर जमकर गाली-गलौज की। इस बात का जब उसने विरोध किया तो उसने उसे गंडासे से काटने की धमकी दी। अमरपाल ने आरोपी सुनील कुमार से अपनी जान का खतरा बताया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। Noida News