
Noida News (चेतना मंच)। नोएडा के सेक्टर-110 में स्थित महर्षि विश्वविद्यालय में हिट एंड रन के मामले में पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार को बरामद कर लिया है। हालांकि पुलिस अभी फॉर्च्यूनर कार चलाने वाले ड्राईवर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। कार बरामदगी के बाद पुलिस आरोपी ड्राईवर की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। इस हादसे में बी.कॉम की तीन छात्राओं का टक्कर मारी गई थी। कार की टक्कर से दो छात्राएं गिर गई थी और उन्हें चोटे आई और इलाज के लिए निजी अस्पताल भर्ती भी कराया गया।
नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के महर्षि विश्वविद्यालय में एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने बी.कॉम की तीन छात्राओं को टक्कर मार दी थी। यह घटना 5 दिन पुरानी है। सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार के नंबर के आधार पर कार को ढूंढा। पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार को बिसरख में लावारिश हालत में खड़ी हुई पाई। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि अभी चालक की पहचान नहीं हो पार्ई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा 45 सेकंड का यह वीडियो 30 दिसंबर का है। जब श्रुति त्रिपाठी नाम की बीकॉम की छात्रा अपनी दो सहेलियों के साथ खड़ी थी, इसी दौरान सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार आती है और उन्हे टक्कर मारकर फरार हो जाती हैं। अन्य छात्राएं भी झटके से दूसरी तरफ गिर जाती हैं। श्रुति को चोट आती है जबकि अन्य छात्राओ को चोट नहीं लगती है। आरोपी चालक कुछ ही सेकेंड बाद वापस आता है और तेज रफ्तार से बाहर निकल जाता है। वीडियो में कुछ लोग चालक का पीछा करते हुए भी दिख रहे हैं।
श्रुति त्रिपाठी के चाचा अनुपम त्रिपाठी का कहना है कि घायल श्रुति त्रिपाठी को एक निजी अस्पताल में भर्ती भी कराया गया और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई थी। लेकिन थाने के स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद श्रुति अपने गृह जनपद वाराणसी चली गई। नोएडा जोन के एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है, कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।