Noida News : एमबीबीएस में दाखिला दिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:16 PM
Noida News : नोएडा । दिल्ली-एनसीआर में एमबीबीएस (MBBS) में दाखिला दिलाने के नाम पर सक्रिय गिरोह के 3 सदस्यों को थाना सेक्टर-63 पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) किया है। इन लोगों ने अब तक कई लोगों से ठगी कर करोड़ों के वारे-न्यारे किए हैं। पुलिस ने इनके पास से ठगी से खरीदे गए सोने के जेवरात, मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
Noida News
डीसीपी रामबदन सिंह (DCP Rambadan Singh) ने बताया कि थाना सेक्टर-63 पुलिस बीते दिसंबर माह में दर्ज एक मामले की जांच कर रही थी। पुलिस के पास लगभग 30 लोगों ने एमबीबीएस (MBBS) में दाखिला दिलाने के नाम पर उनके साथ ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस ने सर्विलांस व अन्य माध्यमों से जांच के बाद नीरज कुमार, अभिषेक आनंद व मोहम्मद जुबेर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 19 लाख रूपये की नगदी, 6 सोने की चेन, 6 सोनू की अंगूठी, तीन सफेद धातु की अंगूठी, 14 की-पैड मोबाइल फोन, 7 एंड्राईड फोन बरामद किए हैं। यह गिरोह पिछले काफी समय से दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में सक्रिय था और अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है।