इस समारोह मे डिस्ट्रिक्ट 321C1 के अधिकारी उप मंडलाध्यक्ष-विनय सिसोदिया व श्री मति शशि सिसौदिया, जौन चेयरपर्सेन - संजीव शर्मा ने शिक्षकों को सम्मानित किया। लॉयंस क्लब नौएडा एलिट के अध्यक्ष कपिल शर्मा, सचिव पूनम शर्मा व लिओ सलाहकार रीना शर्मा, मोना चावला, पिंकी गुप्ता, संजीव गुप्ता व अन्य ने 44 शिक्षकों को पौधे भेंटकर पर्यावरण के प्रति जागरूक कर आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य बिना फीस लिए बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों का हौंसला बढ़ाना था।
Noida News