
Noida News : कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की दिल्ली में आयोजित ESIC बोर्ड बैठक में प्रकाश अस्पताल समूह के प्रबंध निदेशक एवं प्रसिद्ध आर्थोपैडिक डॉक्टर वीएस चौहान शामिल हुए। उन्होंने ईएसआईसी के अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाएं और बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ईएसआई से लाखों कर्मचारी जुड़े हैं, जिनको अधिक से अधिक चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए सरकार काम कर रही है।
डॉ. चौहान ने कहा कि सरकार ने चिकित्सा क्षेत्र में बीते दो साल में अपार सुविधाएं बढ़ाई हैं जिनका लाखों लोगों को लाभ मिल रहा है। ईएसआई अस्पताल में आने वाले लोगों को और बेहतर सुविधा मिल सके, इसके लिए चिकित्सा व्यवस्थाओं में और इजाफा करना होगा। इससे अस्पताल आने वाले लोगों को और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेंगी। आपको बता दें कि बीते दिनों देश के जाने माने चिकित्सक डॉ. चौहान को भारत सरकार ने ईएसआई बोर्ड में शामिल किया था।
दिल्ली हैड ऑफिस में 191वीं बोर्ड बैठक का आयोजन किया। जिसमें डॉ. वीएस चौहान ने पहली बार भाग लिया। इस बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंदर यादव ने की। बैठक में ईएसआई के बढ़ते हुए लाभार्थियों के उत्तम इलाज के लिए नए अस्पताल एवं डिस्पेंसरी खोलने, बिस्तरों की संख्या बढ़ाने , उत्तम इलाज़ की सुविधाएं बढ़ाने हेतु विभिन्न मुद्दों एवं सुझावों पर विचार विमर्श किया गया।
डॉ. चौहान ने बताया कि पूर्व दो वर्षों में ईएसआई की स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाई हैं। साथ ही और अधिक स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने पर सरकार जोर दे रही है। दो वर्षों में बिस्तरों की संख्या 21000 से लगभग 38000 तक पहुँच गई है। इसके अतिरिक्त अधिक से अधिक श्रम कर्मिंयों एवं उनके परिवारों को इस योजना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। डॉ. चौहान ने कहा कि वह भारत सरकार द्वारा ईएसआई का सदस्य नामित किए जाने पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वह श्रमिकों और उनके परिवार के उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे। Noida News