Noida News : एनएमआरसी की राईडरशिप का आंकड़ा 32 हजार पार
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 10:49 PM
Noida : नोएडा । नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी)(NMRC) की एक्वा मेट्रो ने परिचालन के शुभारंभ से आज तक सर्वाधिक राइडरशिप का रिकार्ड हासिल किया है। एनएमआरसी के शीर्ष अधिकरिक सूत्रों ने बताया कि सोमवार यानी 18 अप्रैल को 32 हजार राइडरशिप रही। अब तक का यह रिकार्ड है।
एनएमआरसी की उप महाप्रबंधक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस) निशा वाधवान ने भी पूछने पर इस बात की तस्दीक की। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के बाद से दिनों-दिन एनएमआरसी की राइडरशिप में वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व 4 अप्रैल 2022 को राइडरशिप का आंकड़ा 30 हजार तक पहुंच गया है। डीजीएम निशा वाधवान ने बताया ािक मार्च 2022 में एक्वा रूट पर औसत राइडरशिप 23266 थी। वहीं फरवरी में औसत राइडरशिप 18482 तथा जनवरी 2022 में राइडरशिप 13124 थी।
उन्होंने बताया कि स्कूल व कॉलेज खुलने के बाद दिल्ली तथा नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले छात्रों की बढ़ती संख्या का भी राइडरशिप बढऩे में महती भूमिका से नकारा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि राइडरशिप में और भी वृद्धि होगी। इसके लिए प्रबंधन व एमडी द्वारा उठाये जा रहे कदम व सुझाव सार्थक सिद्ध हो रहे हैं।