Noida News : एमिटी में पीएचडी के छात्रों का ओरियटेशन
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:49 PM
Noida : नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय (Amity University ) में विभिन्न विषयों में पीएचडी करने वाले छात्र छात्राओं के लिए ओरियटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय ओरिंयटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला द्वारा शिक्षकों और छात्रों के साथ मिलकर हवन करके प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर एमिटी साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती, यूनिवर्सिटी रिसर्च कांउसिल के चेयरमैन डा बी सी दास और पीएचडी विभाग के इंचार्ज डा के एम सोनी भी उपस्थित थे। इस सत्र में एमिटी विश्वविद्यालय में कुल 170 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है जिसमें 65 छात्र और 105 छात्रायें है।
ओरिंयटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने कहा कि एमिटी समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा चौहान का मानना है कि किसी भी कार्य का प्रारंभ ईश्वर के आर्शीवाद से करना चाहिए तो जीवन में अवश्य सफलता प्राप्त होती है। इस अवसर पर एमिटी लॉ स्कूल के चेयरमैन डा डी के बंद्योपाध्याय, फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के डीन डा संजीव बंसल सहित शिक्षकगण और छात्र उपस्थित थे।