पुलिस ने मिशन प्रतिभाग में स्कूली बच्चों को किया जागरूक
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:40 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:40 PM
नोएडा (चेतना मंच)। मिशन शक्ति 4 कार्यक्रम के तहत कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नाबालिग बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से मिशन प्रतिभाग का शुभारंभ किया गया है। पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा प्रीति यादव के नेतृत्व में शुरू किए गए मिशन प्रतिभाग कार्यक्रम का शुभारंभ भंगेल स्थित कन्या इंटर कॉलेज से किया गया। डीसीपी प्रीति यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं, स्कूल स्टाफ को साइबर अपराध व पास्को एक्ट से संबंधित अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बचाव के तरीके बताए।
सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय सतर्कता बरतें
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय सतर्कता बरतें और अपनी निजी जानकारी किसी के साथ भी सांझा ना करें। उन्होंने छात्राओं को गुड टच, बैड टच के बारे में बताते हुए कहा कि किसी भी तरह का अपराध होने की स्थिति में चुप रहने की बजाय तुरंत पुलिस को जानकारी दें जिससे आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। कार्यक्रम के दौरान फेलिक्स अस्पताल से आए डॉ. विनीता, डॉ. प्राची और डॉ. आलोक सिंह ने छात्र-छात्राओं को लैंगिक अपराध के बारे में जानकारी दी। नई प्रगति सोशल फाउंडेशन की फाउंडर मीनाक्षी त्यागी ने भी छात्रों को डोमेस्टिक वायलेंस के बारे में जानकारी देते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
मिशन प्रतिभाग के बारे में किया जागरूक
एसीपी महिला सुरक्षा वर्णिका सिंह ने चैलेंजर ग्रुप के सहयोग से थाना फेस वन क्षेत्र के सेक्टर 4,5 व जे जे कॉलोनी में जाकर वहां उपस्थित बच्चों और उनके परिजनों को मिशन प्रतिभाग के बारे में जागरूक किया और उन्हें महिला सुरक्षा चक्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मिशन प्रतिभाग में बता दें कि गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा 6 समूह बनाकर आगामी 30 अक्टूबर तक प्रतिदिन साइबर सुरक्षा, अग्निशमन दल, आत्म सुरक्षा दल, यातायात पुलिस टीम, नुक्कड़ नाटक कला, हस्तशिल्प टीम व मेडिकल सहायता टीम के साथ कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय लोगों व छात्र छात्रों को जागरूक किया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।