
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में आधी रात को अचानक से बड़े अफसरों का दस्ते को सड़क पर देखकर जहां पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया, वहीं दूसरी ओर लोगों में भी अचानक से बैचेनी बढ़ गई। हर कोई यह जानने के प्रयास में लग गया कि आखिरकार अचानक से नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के बड़े अफसर सड़कों पर क्यों घूम रहे हैं।
दरअसल, आपको बता दें कि दो दिन बाद नए साल 2024 का जश्न मनाया जाना है। नए साल के जश्न के लिए लोगों ने अभी से तैयारी भी शुरू कर दी है। न्यू ईयर के वेलकम के लिए नोएडा के मॉल, रेस्टोरेंट और होटल आदि में जोर शोर से तैयारी की जा रही है। इसी के मद्देनजर गुरुवार की देर रात नोएडा पुलिस कमिश्नेट की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह अपने साथ दर्जनों अफसरों के साथ नोएडा की प्रमुख सड़कों पर नजर आई। उन्होंने कई सेक्टरों और नोएडा की प्रमुख मार्किट का दौरा किया।
[caption id="attachment_134935" align="alignnone" width="800"]
Noida News[/caption]
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अफसरों के साथ डॉग स्क्वायड भी साथ थे। डॉग स्क्वायड के माध्यम से होटल, माल और रेस्टोरेंट आदि की गहनता से जांच पड़ताल की गई। इस दौरान कई स्थानों पर संदिग्धों को रोककर उनसे पूछताछ की गई। कई स्थानों पर सर्च आपरेशन भी चलाया गया।
[caption id="attachment_134936" align="alignnone" width="800"]
Noida News[/caption]
नोएडा पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने अपर पुलिस आयुक्त कानून/व्यवस्था आनन्द कुलकर्णी, डीसीपी नोएडा हरीश चन्दर, एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र व एसीपी नोएडा प्रथम एवं मय पुलिस बल के साथ नववर्ष के दृष्टिगत डीएलएफ मॉल, जीआईपी मॉल, गार्डन गैलेरिया व अन्य भीड़ भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण किया और मॉल व आसपास के प्रतिष्ठानो की अंदर व बाहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सभी मुख्य स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था, मार्ग व्यवस्था व यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा मॉल के अंदर, मेट्रो स्टेशन व अन्य भीड़भाड़ वाले सभी स्थानों पर प्रतिदिन बीडीएस टीम व स्निफर डॉग द्वारा चेकिंग कराए जाने, मॉल के अंदर नेट लगाने के लिए तथा सुरक्षा कर्मियों को पर्याप्त संख्या में तैनात करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।