Noida: नोएडा । फोनरवा कार्यालय सेक्टर-52 में फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (Federation of Noida Resident Welfare Association)में नोएडा प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी(Principal General Manager of Noida Authority Rajiv Tyagi) तथा एक से पाँच वर्क सर्किल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें फोनरवा व विभिन्न सेक्टरों की 35 से अधिक आरडब्लूए के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
बैठक में ज्यादातर सेक्टरों के पदाधिकारियों की शिकायत थी कि सेक्टरों में से दुकानदारों, अवैध विक्रेताओं, फेरीवालों, ठेला-गडिय़ों आदि द्वारा अवैध अतिक्रमण के कारण मार्किट/सड़कों/फुटपाथों पर कब्जा होने के कारण ट्रैफिक की समस्या रहती है और निवासियों को पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि सेक्टरों में अतिक्रमण की बहुत बड़ी समस्या है नोएडा प्राधिकरण को इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करना चाहिए।
महासचिव केके जैन ने कहा कि आरडब्ल्यूए द्वारा दर्ज की गई शिकायतों के आधार पर, नोएडा प्राधिकरण द्वारा कार्रवाई की जाती है लेकिन इन अतिक्रमणों को स्थायी रूप से हटाने में विफल रहता है।
सेक्टर-31 ब्लॉक ्र अध्यक्ष ब्रिगेडियर वी के भट्ट तथा सेक्टर-40 के अध्यक्ष एके सहगल ने कहा कि उनके सेक्टर में नए भवन का निर्माण हो रहा है जिसमे बड़े रेम बनाए जा रहे हैं जिसके कारण सड़क पर ट्रैफिक की समस्या हो जाती है और इसके साथ-साथ नालियां बंद होने के कारण निकासी भी नहीं हो पाती है। ऐसे नए भवनों के निर्माण में बनाए जा रहे बड़े-बड़े रेमो को रोका जाए।
प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने पदाधिकारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उपस्थित सभी अधिकारियों को जल्दी से जल्दी कार्रवाई का आदेश दिया।
इस अवसर पर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक रमेश कुमार,ओम प्रकाश राय, ए के जैन, डोरी लाल वर्मा, हरिओम यादव हरिओम कुमार रितिक, महेंद्र सिंह फोनरवा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव गर्ग, जेपी उप्पल, अशोक मिश्रा, योगेश शर्मा, प्रदीप वोहरा, प्रदीप कुमार मिश्रा,धर्मेंद्र शर्मा, आर के सिंह, अंजना भागी, कैप्टन बी मुखर्जी, आर के उप्रेती, ब्रिगे. वी के भट्ट, रामेश्वर यादव, देवेश गोयल, धीरज कुमार, वीरेंद्र सिंह तोमर, ए के सहगल, रजनीश शर्मा, टी सी गौड़, वी एस नेगी, लक्ष्मी नारायण, रोहित श्रीवास्तव, एमपी शर्मा , रोहित घई, भूषण शर्मा, रामपाल भाटी, आदि उपस्थित रहे।