
Noida News (चेतना मंच)। निठारी गांव में चोरों ने एक रिटायर्ड कर्नल के घर में सेंध लगा दी। चोर नगदी जेवरात व कीमती सामान को चोरी कर ले गए घटना के समय परिजन बाहर गए हुए थे पीडि़त की शिकायत पर थाना सेक्टर-20 पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कर्नल आर एस चौहान अपने परिजनों के साथ निठारी गांव में रह रहे हैं। वह परिजनों के साथ बाहर गए हुए थे। शाम के समय जब गए वापस लौटे तो उन्हें मकान का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाने पर सारा सामान अस्त-व्यस्त था और अलमारियों के लॉक टूटे हुए थे। उन्होंने बताया कि चोर मकान से जेवरात, नगदी, म्यूजिक सिस्टम, मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं। थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
थाना फेज 2 क्षेत्र के आर.सी. कॉलोनी भंगेल में चोरों ने एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और लाखों रुपये के गहने, 50 हजार रूपये की नकदी चोरी कर ले गए। पीडि़त मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर लगाता रहा करीब 7 दिन बाद पुलिस ने इस मामले को दर्ज किया है।
भंगेल की आरसी कॉलोनी में रहने वाले दीपक सैनी ने बताया कि वह गत 18 तारीख को परिजनों के साथ किसी कार्य से बाहर गए थे कुछ देर बाद जब घर वापस लौटे तो उन्हें मकान का ताला टूटा हुआ मिला। चोर उनके घर से सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, सोने की लोंग, चांदी के 3 अंगूठी, 1 जोड़ी पायल, चार जोड़ी बिछवे और घर में रखे 50 हजार रूपये चोरी कर ले गए। दीपक सैनी ने बताया कि उसने इस घटना की रिपोर्ट सूचना थाना फेज-2 पुलिस को दी पुलिस जांच पड़ताल कर चली गई। Noida News