Noida : आवारा कुत्तों (Stray Dogs) के मामले में प्राधिकरण में कोई व्यवस्था नहीं!
Dogs
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 03:32 AM
Noida नोएडा । नोएडा प्राधिकरण Noida Authority ने अभी तक आवारा कुत्तों (Stray Dogs) के रखरखाव, इलाज तथा वैक्सीन को लेकर कोई कदम नहीं उठाये हैं। वहीं आवारा कुत्तों को रैबीज (Rabies) के इंजेक्शन (injection) लगाने की भी कोई व्यवस्था नहंी है।
नोएडा के हर सेक्टर में आवारा कुत्तों (stray dogs) की अच्छी खासी तादाद हैं। ये कुत्ते पार्क, सड़क, मार्केट तथा मकानों (dog park, street, market & House) के पास शौच कर देते हैं। जिससे हमेशा गंदगी फैलती है। वहीं ये आवारा कुत्ते अक्सर लोगों खासकर बच्चों को काट लेते हैं। लोगों को मजबूरन रैबीज का इंजेक्शन लगाने के लिए निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। चूंकि जिला अस्पताल में हमेशा रैबीज का टोटा रहता है।
नोएडा प्राधिकरण ने आवारा कुत्तों के लिए नसबंदी (Vasectomy) की तो व्यवस्था की है। लेकिन इनको रैबीज का इंजेक्शन लगाने तथा उनके इलाज व शौच आदि की समस्या से निजात दिलाने की कोई कार्यवाही नहीं की है। कुत्तों के नसबंदी को लेकर प्राधिकरण करोड़ों रूपये का भुगतान कर चुका है लेकिन अभी तक आवारा कुत्तों से न तो लोगों को निजात मिली है और न ही कुत्तों के रखरखाव का कोई इंतजाम।
बता दें कि प्राधिकरण ने पालतू कुत्तों के पंजीकरण करके टैग लगाने की व्यवस्था शुरू कर दी है। इसके लिए प्रति कुत्ता 500 रूपये ( Rs. 500 /-) की पंजीकरण राशि भी तय की है। लेकिन सड़कों पर घूमने वाले हजारों आवारा कुत्तों के इलाज, उनके शौच, वैक्सीनेशन आदि की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण आये दिन सेक्टरों के लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं। वहीं प्राधिकरण हाथ पर हाथ धरे बैठे स्वच्छ नोएडा हरित नोएडा व सुरक्षित नोएडा (Clean Noida Green Noida and Safe Noida) का ढोल (Ddrum) पीटकर अपनी पीठ थपथपा (pat your back) रहा है।